निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा के कल्लाजी धाम में आस्था का सैलाब, भक्त कल्कि स्वरूप दर्शन से अभिभूत, आज प्राकट्योत्सव में उमड़ेगा जनसैलाब
मंगलवार रात 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा स्थित श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ में चल रहे 21वें कल्याण महाकुंभ के सप्तम दिवस श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सतरंगी फूलों की झांकी के बीच ठाकुर जी ने कल्कि स्वरूप में दर्शन दिए। 51 कुण्डीय श्री अतिरुद्र महायज्ञ में रेबारी समाज सहित सैकड़ों यजमानों ने आहुतियां दीं। अंतिम दिवस पर प्राकट्योत्सव और