कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटरा में जुआरियों के हौसले बुलंद हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो आज बुधवार की शाम 5 बजकर 30 मिनट पर वायरल हुआ है, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग पंचायत भवन के सामने रघुवंशी मोहल्ले में सरेआम जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। बिना किसी पुलिसिया डर के सार्वजनिक स्थान पर चल रहे इस खेल ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।