आईटीआई प्रवेश जागरूकता अभियान के तहत छात्रावासों में किया गया प्रचार-प्रसार
..
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नटेरन की प्रवेश टीम द्वारा आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 के अंतर्गत प्रवेश जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा नटेरन एवं शमशाबाद में संचालित बालक एवं बालिका छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आईटीआई में उपलब्ध विभिन्न व्यवसायों, प्रवेश प्रक्रिया, रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं तथा शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रवेश टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि शासकीय आईटीआई नटेरन में संचालित व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त कर वे तकनीकी दक्षता हासिल कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीयन, काउंसलिंग प्रक्रिया, दस्तावेजों की तैयारी तथा समय-सीमा के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर छात्रावास के विद्यार्थियों ने आईटीआई में उपलब्ध प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में अनेक प्रश्न पूछे, जिनका प्रवेश टीम द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में आईटीआई में प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य, शासकीय आईटीआई नटेरन ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया निरंतर जारी है तथा पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन एवं प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर शासन की कौशल विकास योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। #vidisha #JansamparkMP
Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026