बांका: प्रेम, विश्वासघात और कत्ल: कटोरिया जंगल में दफन मिला 3 माह से लापता युवती का शव, हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार
Banka, Banka | Feb 26, 2026 रोहतास जिला से शुरू हुई एक प्रेम, अपहरण और हत्या की दर्दनाक कहानी का खौफनाक अंत कटोरिया थाना क्षेत्र के जंगलों में हुआ। तीन महीने से लापता युवती का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने जमीन खोदकर बरामद किया। यह कार्रवाई आसान नहीं थी, लेकिन लगातार प्रयास और तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस को सफलता मिली। मृतका की पहचान रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के शिवानी कुमारी है।