सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्याचल में जेम की बालिकाओं के साथ सीएसपी द्वारा आत्मनिर्भरता पर संवाद सत्र आयोजित
एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 के अंतर्गत एक प्रेरणादायक और जागरूकता पर आधारित संवाद सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान अंबेडकर हॉल, में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पी.एस. परस्ते, (सीएसपी एवं जिला खेल अधिकारी, सिंगरौली) ने भाग लिया।सत्र का उद्देश्य ग्रामीण बालिकाओं में आत्मविश्वास,