बुदनी: शाहगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी को खोजकर परिजनों को सौंपा
Budni, Sehore | Aug 9, 2025 ऑपरेशन मुस्कान के तहत,शाहगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र में रहने बाली एक नाबालिग किशोरी को खोजकर सकुशल उसके परिजनों के हवाले किया है। ज्ञात हो कि पूर्व में नाबालिग के परिजनों के द्वारा थाने में आवेदन दिया था जिसमें अपनी बेटी के घर से बिना बताए कही लापता होने की बात कही थी। शाहगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नावलीग किशोरी को खोजकर परिजनों के हवाले कर दिया है।