ब्यावरा: कामखेड़ा जा रहा परिवार जिस बच्ची की मानता उतारने जा रहा था, हादसे में उसी की हुई मौत
Biaora, Rajgarh | Apr 14, 2026 ब्यावरा के कचनारिया गांव से मंगलवार को मानसी पुत्री पंकज की मान उतारने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से परिवार राजस्थान के कामखेड़ा बालाजी मंदिर जा रहा था तभी दांगीपुरा के समीप ट्रैक्टर ट्राली के आगे बकरियां आने से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। वही 11 माह की मानसी की भी मौत हो गई घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।