पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 19 में घर से मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला में वाहन चोरी के मामले लगातार जारी है। आज भी एक नया मामला सामने आया है जिसमें पंचकूला के सेक्टर 19 है घर से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार मोटरसाइकिल नंबर HR 03 R 5275 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। सेक्टर 20 पुलिस थाना पंचकुला में मामला दर्ज कर लिया है।