बेरमो विधानसभा क्षेत्र के बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के प्रतिनिधि निरंजन मिश्रा के बड़े भाई सुचेंद्र मिश्रा के घर से भीषण चोरी का मामला शुक्रवार को सामने आया है।समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने कड़ाई से जांच का निर्देश दिए है।फिलहाल सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद हो गया है।चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में देखी जा रही है।