अनूपपुर: अवैध दस्तावेजों के साथ दौड़ रही गाड़ियां, यातायात विभाग सख्त, अंडरब्रिज के पास एक वाहन जब्त
जिला मुख्यालय में बिना वैध दस्तावेज के वाहन संचालन का मामला सामने आया है। यातायात विभाग ने कार्रवाई करते हुए अंडर ब्रिज के पास एक वाहन को पकड़कर जब्त किया है और आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।