हंडिया: खुर्रम शाहपुर में थ्रेशर की चिंगारी से लगी आग, फसल और ट्रैक्टर जलकर हुए राख
सरायममरेज थाना क्षेत्र के खुर्रम शाहपुर गाँव में खेत में काम के दौरान थ्रेशर से निकली चिंगारी ने भीषण आग पकड़ ली। आग की चपेट में आकर करीब 2 बीघा गेहूँ की फसल और ट्रैक्टर-थ्रेशर जलकर राख हो गए। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रविवार लगभग 12 बजे दी जानकारी।