ताखा: ताखा क्षेत्र में शोभायात्रा में गूंजे 'बौद्ध धर्म की जय-जयकार के नारे'
Takha, Etawah | May 2, 2026 ताखा क्षेत्र में शोभायात्रा में गूंजे "बौद्ध धर्म की जय-जयकार के नारे' आपको बताते चले बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष ताखा दीपक नंदन के नेतृत्व में आयोजित की गई। बुद्ध प्रतिमा को विराजित कर यह शोभायात्रा नगला चन्द, रिदौली होकर पंचशील बौद्ध विहार रम्पुरा पचार पहुंचीं।