अम्ब: चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने पंजोआ में लोगों की समस्याएं सुनीं
विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने रविवार सुबह 10 बजे पंजोआ स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। रविवार के चलते कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा आर्थिक सहायता से जुड़ी समस्याएं बताई। विधायक बबलू ने अधिकांश शिकायतों को मौके पर समाधान कर दिया।