बरवाडीह: मगरा स्टेशन पर अंडरपास और फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्र के मगरा स्टेशन निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने स्टेशन से जुड़ी समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मगरा बस्ती के लिए अंडरपास और स्टेशन परिसर में फुट ओवरब्रिज (एफओबी) निर्माण की मांग रखी।