खुरई: कंटेनर की टक्कर से खेरा रेलवे गेट का हाइट गेज टूटा, लगा जाम, आरपीएफ पुलिस जाँच में जुटी
Khurai, Sagar | Apr 12, 2026 रविवार शाम 4 बजे एक कन्टेनर खेरा नाका रेल्वे गेट के हाइट गेज से टकरा गया जिससे गेज टूट गया, कन्टेनर की टक्कर से 5 फिट जमीन में गड़ा गेज उखड़कर कई फिट दूर चला गया, सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच प्रारम्भ कर दी,कन्टेनर आइस क्रीम का केमिकल लेकर दिल्ली जा रहा था, रास्ते में एक्सीडेंट के कारण भोपाल जा रहा था, रात 10 बजे तक सुधार जारी रहा