डीएम राजा गणपति आर के स्पष्ट आदेशों के बावजूद कुछ गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों से अवैध वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी क्रम में बिसवां क्षेत्र के अरुवा गांव स्थित द सेक्सरीय बिसवां शुगर फैक्ट्री के गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों से गन्ना उतराई के नाम पर 50 रुपये वसूले जाने की जानकारी मिली। इस मनमानी को लेकर किसानों में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है।