रामपुर: डीएमए में जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आगाज़ किया
Rampur, Rampur | Feb 10, 2026 जनपद में 'राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस' का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी द्वारा दयावती मोदी अकादमी में छात्र-छात्राओं को एलबेन्डाजोल की गोली खिलाकर किया गया। मंगलवार को दोपहर बारह बजे आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश देते हुए कहा कि "बेहतर शिक्षा के लिए उत्तम स्वास्थ्य अनिवार्य है।