रामपुर: जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने काशीराम कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं सुधारने के लिए दिए सख्त निर्देश
Rampur, Rampur | Feb 10, 2026 शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को दोपहर एक बजे पहाड़ी गेट स्थित काशीराम कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर और डूडा अधिकारियों के साथ आवासों, सीवरेज और साफ-सफाई व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया। व्यवस्थाओं के सुधारने के निर्देश दिए गए।