डॉ. अंबेडकर नगर: महू बड़गोंदा पुलिस ने 8 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
महू के बड़गोंडा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 8 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। बड़गोंदा थाना प्रभारी ने सोमवार रात 10 बजे बताया कि आरोपी अशोक पिता बल्लू, उम्र 27 वर्ष निवासी रामपुरिया वर्ष 2018 से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना और पुलिस टीम की