जमुआ: जमुआ के बदडीहा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी।
Jamua, Giridih | Jul 1, 2026 जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज बेंगाबाद मुख्य मार्ग स्थित बदडीहा गांव के पास बुधवार को 10 बजे दो बाइक के आमने-सामने टक्कर चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए।स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की सहयोग से चारों को 108 एंबुलेंस के जरिए जमुना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बताया गया कि अपाची बाइक पर सवार तीन लोग यूपी के बताए जा रहे हैं।