चायल: पैगम्बरपुर महगांव में लापरवाही से गिरी हाईटेंशन लाइन, हादसे का खतरा, ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार मौन
पैगम्बरपुर महगांव स्थित 33/11 केवी पावर हाउस से जुड़े काजीपुर मार्केट क्षेत्र में शुक्रवार 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार जमीन पर गिरने से दहशत का माहौल है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां लगातार लोगों की आवाजाही रहती है, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना है!