रायबरेली: मिल एरिया अंतर्गत निजी स्कूल के पास बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार युवक घायल
Raebareli, Raebareli | May 19, 2026
19 मई मंगलवार की शाम 6 बजे के आसपास मिल एरिया थाना अंतर्गत एक निजी स्कूल के पास बाइक व कार की आमने-सामने टक्कर मे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया गया। जहां युवक का इलाज किया जा रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक बाइक सवार तेज रफ्तार होने के चलते दोनों कीआमने-सामने टक्कर हो गई।