गुरुग्राम: जिले में 60 यात्रियों को लेकर जा रही चलती बस में लगी आग, हादसे में 10 जिंदा जले व 24 गंभीर घायल
शनिवार को दर्दनाक घटना हुई है। यहां नूंह में टूरिस्ट बस आग की चपेट में आई। इस घटना में बस के अंदर बैठे 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं 24 लोग गंभीर रूप से जल गए हैं। हादसे के समय बस के अंदर 60 लोग सवार थे। मौके पर पुलिस और अफसरों की टीम पहुंची है। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी गंभीर यात्रियों को मेडिकल कॉलेज नलहड में भर्ती कराया।