राजनगर: खजुराहो में झमाझम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से राहत, तापमान गिरा, मौसम विभाग ने और वर्षा की संभावना जताई
खजुराहो में सोमवार रात करीब 8 बजे हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। झमाझम बारिश के बाद भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। मंगलवार सुबह भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने दोपहर तक क्षेत्र में और बारिश होने की संभावना जताई है। गौरतलब है कि हाल ही में खजुराहो का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस