मांडू: रामगढ़ व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 10,188 मामलों का निपटारा और ₹12 करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के तत्वाधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामगढ़ तौफिकुल हसन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में शनिवार को किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का त्वरित एवं सौहार्द पूर्ण समाधान किया गया। जिसमें कुल 10188 मामले का निपटारा हुआ