कटंगी: जंगल में दो कारों की ज़बरदस्त टक्कर, एक कार में लगी आग
कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़गांव से आगरवाड़ा की ओर जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग में जंगल के बीच दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक कार में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। टक्कर के बाद कार में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया, और पूरी कार जलकर खाक हो गई।