सुपौल: रामपुर भरना पुल बन सकता है हादसों का कारण, सड़क पर गड्ढे होने से लोगों को हो रही है परेशानी
Supaul, Supaul | May 13, 2026 सुपौल प्रखंड क्षेत्र के रामपुर भरना स्थित पुल के बीचों-बीच बने बड़े गड्ढे ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पुल पर बने इस गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या पिछले लगभग एक वर्ष से बनी हुई है, लेकिन अब तक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया है।