बांदा: शहर के शांति नगर मोहल्ले में एक युवक ने दो भाइयों को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Banda, Banda | Jan 1, 2026 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले मे एक युवक ने दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायलों नें संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर दोनों घायलों का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण आज दिन गुरुवार को बांदा जिला अस्पताल मे कराया है। दोनों घायल बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले के निवासी हैं।