उपखंड अरनोद में नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने राजस्व मंत्री हेमंत मीणा को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक का मुख्य दायित्व बाढ़, आगजनी व अन्य प्राकृतिक आपदाओं में जोखिमभरी परिस्थितियों में राहत कार्य करना होता है ।