चाकुलिया प्रखंड के अंतर्गत सरडीहा पंचायत के पाकुड़िया गांव के डूंगरीटोला में लगा ट्रांसफार्मर बीते एक महीने से खराब था। ग्रामीणों ने मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मु को समस्या से अवगत कराया था। जिसपर उन्होंने सम्बन्धित पदाधिकारी को अवगत कराकर ट्रांसफर्मर बदलने का आग्रह किया था। विभाग ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे नया 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों को उपलब्ध कर