शिवहर: नगर सभापति ने शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया, लोगों से मिलकर आवास योजना के प्रति अफवाहों में नहीं पड़ने की अपील की
नगर सभापति राजन नंदन सिंह शुक्रवार को शाम 05 बजे बताया कि उनके द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया गया है. दौरा करने के साथ ही लोगों से मुलाकात की है. मुलाकात करने के साथ लोगों से अपील किया है कि वह आवास योजना के तहत किसी भी तरह के अफवाह में नहीं पड़े. आवास योजना में नाम जुड़वाने में एक रुपया किसी को नहीं दे. कोई समस्या आती है तो आप सीधा हमसे मिलिए।