मंझनपुर: छिमिराछा गांव में भीषण आग में आठ भैंसें झुलसीं, बचाने में शंकर लाल भी झुलसे, लेखपाल ने किया निरीक्षण
करारी थाना क्षेत्र के छिमिरछा गांव में अचानक लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर आठ भैंसें झुलस गईं। भैंसों को बचाने के प्रयास में शंकर लाल भी झुलस गए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और झुलसे शंकर लाल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।