बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक से महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई
Budaun, Budaun | Jun 26, 2026 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार 19 वर्षीय शोभा पत्नी शिवम निवासी शिवपुरी गांव थाना अलापुर चलती बाइक से गिर गई। गंभीर हालत में शोभा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। शोभा अपने पति शिवम के साथ अपनी मौसी के घर जा रही थी कि यह घटना घट गई।