कटनी नगर: सेफ क्लिक 2.0 सॉइबर सुरक्षा अभियान का पुलिस कंट्रोल रूम से शुभारंभ 24 जून से 8 जुलाई तक चलेगा अभियान
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशन में 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक प्रदेशव्यापी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 संचालित किया जाएगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस कंट्रोल रूम से आज बुधवार शाम 4 बजे एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।