महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफ़ी की पुण्यतिथि पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी महेश्वर सुरों से सराबोर हो उठी। गांधी चौक स्थित शारदा सदन ग्रंथालय एवं पर्यटन सुविधा केंद्र में मां रेवा सुर संगम मंच द्वारा आयोजित संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रफ़ी साहब के अमर नगमों ने हर किसी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।