मंगलवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर में पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत सघन पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्रों, मुख्य मार्गों और भीड़-भाड़ वाली जगहों का भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।