गोपालगंज: जंगलिया मोड़ से नगर थाने की पुलिस ने एक चोर को हिरासत में लिया, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोड़ के पास से एक चोर को नगर थाने की पुलिस ने चोरी के समान के साथ हिरासत में लिया है। जिसे इलाज के लिए घायल अवस्था में नगर थाने की पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि जंगलिया मोड पर चोरी के समान के साथ स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़ कर जमकर उसकी पिटाई कर दी।