भभुआ: रोहुवां मोड पर रोड क्रॉस करते समय कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Bhabua, Kaimur | Aug 16, 2025 जानकारी के अनुसार रोहुवां मोड पर रोड क्रॉस करने के दौरान कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति के शव को पार्जन द्वारा शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मृत व्यक्ति सत्येंद्र कुमार मनोहरपुर का रहने वाला बताया जाता है।