भभुआ: मनिहारी गांव के तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Aug 16, 2025 मनिहारी गांव के तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। जो भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव निवासी गुड्डू बिंद के 12 वर्षीय पुत्र रवि कुमार बताया जाता है। जहां पोस्टमार्टम हाउस शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे पहुंचे परिजनों ने बताया कि किशोर मध्य विद्यालय मनिहारी स्कूल से स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण समारोह में भाग लेने के बाद अपने घर लौट रहा था।