धामपुर: अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव माननगर के पास कोचिंग से लौट रही 2 छात्राओं को बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक की मौत
Dhampur, Bijnor | May 15, 2026 शुक्रवार की देर सांय करीब 7:00 बजे अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव आलमपुर गांवड़ी निवासी लक्ष्मी पुत्री सतीश और सलोनी पुत्री नरेंद्र माननगर के एक कोचिंग सेंटर से पैदल घर वापस लौट रही थी। माननगर के पास ही एक बाइक सवार ने दोनों को टक्कर मार दी। जिसमें लक्ष्मी की मौत हो गई। जबकि सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गई।