डुमरांव: श्रमजीवी एक्सप्रेस के एसी डब्बे में शराब तस्करी करते कोच अटेंडेंट सहित 4 गिरफ्तार, 53 लीटर शराब बरामद
Dumraon, Buxar | Feb 18, 2026 डुमरांव और रघुनाथपुर स्टेशनों के बीच रेल पुलिस ने कुल 53 लीटर विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कोच अटेंडेंट भी शामिल है। दो महिलाएं भी तस्करी में शामिल है जो पूर्व में भी तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है। यह पूरी कारवाई डीएसपी कंचन राज के नेतृत्व में श्रमजीवी एक्सप्रेस के एसी बोगी से की गई है। पुलिस पूरे मामले कीजांच में जुटी है