त्योंदा: हैदरगढ़ क्षेत्र में करीब 72 घंटों से हो रही बारिश के कारण उफान पर वावना नदी, कई ग्रामों का टूटा संपर्क
हैदरगढ क्षेत्र में वावना नदी उफान पर आने से दर्जनों ग्रामों का संपर्क मुख्यालय ग्यारसपुर से टूट गया लगभग 72 घंटे से हो रही भारी बारिश के चलते नदी और नाले उफान पर आ गए जिसके चलते वावना का जल स्तर बढ़ने के कारण हैदरगढ़ से गुंजारी, दसीपुर आदि ग्रामों का संपर्क टूट गया वहीं दूसरी ओर हैदरगढ़ से नौरजा, लोहर्रा, बड़ी बसिया छोटी, बसिया,पचपेडिया, गौडीपुर टूट गया है