त्योंदा: त्योंदा सहित जिले मे मूंग उपार्जन की अवधि बढ़ी
Tyonda, Vidisha | Jul 31, 2024 ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की अंतिम तिथि 31 जुलाई को बढाकर अब पांच अगस्त तक समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग का क्रय जिले के पांच उपार्जन केन्द्रों पर किया जाएगा। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री केएस खपेडिया ने बताया कि जारी नवीन निर्देशो के अनुसार ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन का कार्य समर्थन मूल्य पर पांच अगस्त तक किया जाएगा।