देहरादून: चंपावत के अग्निवीर दीपक सिंह की मौत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जताया दुख
उत्तराखंड के चंपावत जनपद के युवा अग्निवीर दीपक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दुखद मृत्यु ने पूरे प्रदेश को शोक और आक्रोश से भर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदयाल ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड का नुकसान है