देहरादून: मसूरी और राजपुर पुलिस ने प्रमुख क्षेत्रों में चलाया वाहन चेकिंग अभियान
मसूरी पुलिस और राजपुर पुलिस ने मसूरी के प्रमुख क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सड़क सुरक्षा और वाहन चेकिंग अभियान चलाया। मसूरी के जीरो पॉइंट क्षेत्र में अचानक हुई इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना से पहले सुरक्षा तैयारियों को कड़ा करना था।