जौनपुर के रामदयालगंज क्षेत्र में घरों और दुकानों के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटाने की मांग को लेकर लोक शक्ति व्यापार मंडल के बैनर तले शनिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।