गुरारू: अनंतपुर गांव में गाय मारने के विवाद में मारपीट, दो गिरफ्तार भेजे गए जेल
Guraru, Gaya | Jul 3, 2026 थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव में गाय मारने के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि वादी के बयान पर कांड संख्या 169/26 दर्ज कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में किशोर यादव और गणेश यादव, दोनों ग्राम अनंतपुर निवासी शामिल हैं। दोनों को शुक्रवार को जेल भेजा गया।