भितरवार: भाजपा नेता की पत्नी के निधन पर सांसद कुशवाह ने दी श्रद्धांजलि
सांसद कुशवाह पहुंचे भितरवार दी श्रद्धांजलि। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर राधे लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी के निधन पर क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने भितरवार पहुंचकर स्वर्गीय उषा अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र जैन, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र रावत, एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।