संत रविदास जयंती पर नगर निगम की बड़ी लापरवाही, लाखों श्रद्धालुओं के बीच घुसा सांड, वीडियो हुआ वायरल
वाराणसी में रविवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर नगर निगम की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। संत रविदास मंदिर में दर्शन के लिए आए लाखों श्रद्धालुओं के बीच अचानक से एक सांड घूस गया। सांड की वजह से श्रद्धालुओं में अफरा तफरी का माहौल हो गया, तो वहीं सेवादारों और पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।