संत रविदास जयंती: सीर गोवर्धनपुर स्थित जन्मस्थली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, लंबी लाइन लगी
वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित शिव संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। इस दौरान करीब 5 लाख की संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के लिए सीर गोवर्धनपुर पहुंचे। सीर गोवर्धनपुर का क्षेत्र इस दौरान मिनी पंजाब नजर आता है।